{"_id":"5e2c40c18ebc3e4b542c30d4","slug":"blankets-were-given-to-patients-as-soon-as-jd-s-inspection-started-farrukhabad-news-knp5405428175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी के निरीक्षण की भनक लगते ही मरीजों को दे दिए गए कंबल, हटवाईं रजाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी के निरीक्षण की भनक लगते ही मरीजों को दे दिए गए कंबल, हटवाईं रजाइयां
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करते जेडी अखिलेश धवन।
- फोटो : FARRUKHABAD
स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर (जेडी) कानपुर मंडल अखिलेश धवन ने शनिवार को लोहिया महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जेडी के निरीक्षण की भनक लगते ही अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को कंबल वितरित कर दिए। जेडी ने कामकाज की स्थिति को बारीकी से परखा। जेडी ने आयुष्मान कक्ष देखकर मरीजों से बातचीत की।
जेडी अखिलेश धवन सुबह करीब दस बजे लोहिया महिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लीं। जेडी ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर कब्जे में ले लिया। इसके बाद वे ओपीडी में गए और व्यवस्थाओं को परखा। यहां से वह इमरजेंसी पहुंचे। भर्ती मरीजों से इलाज के बारे में पूछताछ की। दवाएं और भोजन आदि की जानकारी हासिल की।
जेडी आयुष्मान के नोडल अधिकारी हैं। इसलिए वह आयुष्मान कार्ड रूम तथा वार्ड में भी गए। उन्होंने साथ में मौजूद सीएमएस डा. कैलाश दुल्हानी को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। आयुष्मान योजना का मरीज को पूरा लाभ दिया जाए। बाद में जेडी ने पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी देखी और चले गए। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी वर्दी में नजर आए।