फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BKU District President along with his colleagues tried to run a car over the Home Guard

Farrukhabad News: भाकियू जिलाध्यक्ष ने साथियों के साथ होमगार्ड पर कार चढ़ाने का किया प्रयास

Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
BKU District President along with his colleagues tried to run a car over the Home Guard
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। गणेश विसर्जन यात्रा से कारों से वापस जा रहे भाकियू जिलाध्यक्ष व उनके साथियों ने दरोगा व होमगार्ड से अभद्रता कर दी। होमगार्ड पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। वहां पहुंची फोर्स जिलाध्यक्ष सहित पांचों को पकड़कर थाने ले आई। वहीं, भाकियू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया। जानकारी पर सीओ मोहम्मदाबाद थाने में पहुंच गए।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के एक मोहल्ला निवासी भारतीय किसान यूनियन के एक गुट के जिलाध्यक्ष साथियों के साथ शुक्रवार को पांचाल घाट पर मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल होकर वापस जा रहे थे। काली नदी पर छिबरामऊ से आ रहे भारी वाहनों को रोका गया था। मौके पर होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात था। जिलाध्यक्ष वहां पर पहुंचे और उन्होंने होमगार्ड से भारी वाहनों को रोकने का विरोध किया। होमगार्ड ने अधिकारियों के आदेश का हवाला दिया। इस पर जिलाध्यक्ष व साथी होमगार्ड से अभद्रता की और उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सूचना पर दरोगा राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने दरोगा से भी अभद्रता की और कारोें को सड़क के बीच में खड़ा कर दिया। दो एंबुलेंस वहां जाम में फंस गई। उनके चालकों ने जिलाध्यक्ष से वाहन हटाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने वाहन नहीं हटाए। सूचना पर पहुंचे एसओ ने जिलाध्यक्ष सहित पांच लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कमालगंज में जिलाध्यक्ष सहित पांचों का मेडिकल कराया। इसके बाद थाने ले आए। जानकारी पर भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया। सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी करने के बाद जिलाध्यक्ष सहित पांचों लोगों काे कार से मुख्यालय के थाने में भेज दिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि पूरे मामले मेें वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed