{"_id":"6650e827850585088407a0c4","slug":"bjp-worker-and-his-friend-beaten-publicly-by-outpost-incharge-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-111693-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भाजपा कार्यकर्ता व उसके दोस्त को चौकी इंचार्ज ने सरेआम पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भाजपा कार्यकर्ता व उसके दोस्त को चौकी इंचार्ज ने सरेआम पीटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व मंत्री का नाम लेकर दोस्त की पैरवी करने गए भाजपा कार्यकर्ता को चौकी इंचार्ज ने सरेआम पीटा। बचाव करने पर दोस्त की भी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता की गुहार पर एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव धूरीहार निवासी बलवीर सिंह ने शुक्रवार को एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि दोस्त महेश सिंह के साथ गांव के युवक ने 22 मई को शराब के नशे में गाली-गलौज की थी। आसपास के लोगों ने मामले रफा-दफा कर दिया था। युवक ने दोस्त महेश के खिलाफ चौकी बबना में प्रार्थना पत्र दिया। सिपाही महेश के घर आए। चौकी आने के लिए कहा। गुरुवार को चौकी इंचार्ज बबना ने फोन करके महेश को चौकी पर बुलाया। बलवीर दोस्त महेश के साथ चौकी पर चला गया।
चौकी इंचार्ज ने बलवीर को देखते ही कहा कि तुमको किसने बुलाया। यहां नेतागीरी करने आए हो। बलवीर ने पूर्व मंत्री का नाम लेकर कहा उन्होंने भेजा है। आरोप है कि इस पर चौकी इंचार्ज ने सरेआम बलवीर व महेश की पिटाई कर दी। राहगीरों व आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। चौकी इंचार्ज ने भीड़ को भगा दिया। चौकी इंचार्ज ने उसको व दोस्त को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसपी विकास कुमार ने इस मामले में जांच करवाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।