फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP waives debt of capitalists

ाजपा ने किसानों का नहीं पूंजीपतियों का किया कर्ज माफ

Sun, 23 Feb 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
BJP waives debt of capitalists
मोहम्मदाबाद के गांव करथिया में बच्चों से घटना की जानकारी करते पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ? - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। किसान जनजागरण अभियान के तहत गांव पतौंजा पहुंचे र्प्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा बड़े लोगों की पार्टी है। किसानों का लोन कांग्रेस ने माफ किया, जबकि भाजपा पूंजीपतियों का माफ कर रही है। मनरेगा, भूमि अधिग्रहण बिल से किसानों को फायदा हुआ, मगर अब इन कानूनों को बदल दिया गया है।
विज्ञापन

नुक्कड़ सभा में खुर्शीद ने कहा कि किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा। अन्ना पशु फसल खा रहे हैं। कांग्रेस शासित प्रदेशों में बिजली बिल आधे माफ कर दिए। धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया। जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि किसान आत्महत्या को मजबूर है।
विज्ञापन

गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपये का भुगतन नहीं हुआ। कोऑर्डिनेटर श्रीप्रकाश, विजय मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, रमेश चंद्र कठेरिया, तारिक बशीर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, श्रीकृष्ण गौतम, संजय राठौर, खालिद उस्मानी, पुन्नी शुक्ला, इरफान, शुभम तिवारी, फाजिल खान, इमरान अंसारी, विश्वास सारस्वत, प्रमोद जैन, संतोष गुप्ता, दीपक मिश्रा, उजैर खां, जुम्मन खां आदि थे।
फर्रुखाबाद। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने करथिया कांड पर संदेह जताया। कहा कि इसकी मजिस्ट्रियल जांच की जरूरत है। भोलेपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि यह बात सही है कि करथिया के सुभाष बाथम ने अपराध किया। मगर उसने यह कदम क्यों उठाया, यह भी जांच का विषय है।
किसी पीड़ित की आवाज को दबाना रामराज्य की परिकल्पना नहीं है। वह यहीं नहीं रुके। बोले, मारे गए सुभाष बाथम की पत्नी की हत्या संदेह के घेरे में है। ऐसे में सच तो जांच में ही निकलेगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष विजय कटियार की तारीफ की। कहा कि अब यह कार्यालय ऐसे ही आबाद रहेगा। वह शहर के अनवर पठान, मेराज खान, इस्लाम चौधरी एवं महरूपुर बीजल में विनोद कटियार के निवास पर भी गए।

करथिया में बंधक रहे बच्चों को खिलाईं टॉफियां
मोहम्मदाबाद। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद करथिया गांव पहुंचे। वह पुलिस की गोली से मारे गए सुभाष के मकान तक गए। उन्होंने उसके मकान को देखा और सामने मैदान में पड़ी कुर्सियों पर बैठ गए। वहीं बंधक रहे बालक विनीत को बुलाया। उससे बिंदुवार पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बच्चों के लिए टॉफियां मंगवाईं। अपने हाथों से बच्चों को बांटीं। सलमान खुर्शीद ने बच्चों के परिजनों से भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed