फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP MP's son abused SP supporter

Farrukhabad News: सपा समर्थक से भाजपा सांसद के पुत्र ने की गाली गलौज

Sat, 25 May 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP MP's son abused SP supporter
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। सपा समर्थक से भाजपा सांसद के पुत्र का गाली गलौज व धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपा कार्यकर्ता ने भाजपा सांसद के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कोला सोता के मजरा मियां पट्टी निवासी आदिराम राजपूत ने लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी नवल किशोर के पक्ष में क्षेत्र में सजातीय लोगों से वोट देने की अपील की थी। गुरुवार रात भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अर्पित राजपूत ने आदिराम राजपूत के मोबाइल नंबर पर फोन किया। अर्पित ने आदिराम से कहा कि सपा प्रत्याशी के पक्ष में कितने सजातीय लोगों को डायवर्ट कर लिया है। इस पर आदिराम ने कहा चार मई को इसका पता चल जाएगा।
विज्ञापन

अर्पित ने कहा कि वह फर्रुखाबाद वापस आ गए हैं। सुना है मंडी में दूसरे पक्ष के लोगों के पास बैठ रहे हो। मंडी आना तो पता चल जाएगा। इस पर आदिराम ने सही से बात करने की हिदायत दी। अर्पित ने गाली गलौज कर मंडी आने पर देखने की धमकी दी। आदिराम राजपूत ने शुक्रवार को सांसद पुत्र अर्पित के खिलाफ गाली-गलौज व धमकी देने के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मीनेश पचौरी ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
सांसद के पुत्र अर्पित ने बताया कि आदिराम पूरे चुनाव तक पिता व उनको जगह-जगह गालियां देते रहे। चुनाव खत्म होने के बाद भी वह नहीं मान रहे थे। इसलिए समझाने के लिए फोन किया था। इस पर वह भी गाली गलौज करने लगे। गुस्से में उन्होंने भी भला बुरा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed