फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP leader tightens up the soldier, torn the register

भाजपा नेता ने सिपाही पर तानी कारबाइन, रजिस्टर फाड़ा

Fri, 30 Apr 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
BJP leader tightens up the soldier, torn the register
भाजपा नेता ने सिपाही पर तानी कारबाइन, रजिस्टर फाड़ा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। झगड़े की शिकायत करने पर घटना का वीडियो बनाने से नाराज भाजपा नेता ने पीआरवी के सिपाही से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर अपने गनर की कारबाइन छीन कर सिपाही पर तान दी और उसका रजिस्टर फाड़ दिया। इसकी जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता को पकड़ कर थाने ले आई। रात भर थाने में बैठने के बाद शुक्रवार को सिपाही से समझौता होने पर छोड़ दिया गया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी एक भाजपा नेता को सरकारी गनर मिला है। गुरुवार रात गांव के चार लोगों ने भाजपा नेता से गालीगलौज कर मारपीट करने का प्रयास किया। इस पर नेता ने यूपी 112 पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पीआरवी के सिपाही ने भाजपा नेता से पूरे मामले की जानकारी की और इसका वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन

इस पर भाजपा नेता भड़क उठे और सिपाही पर सरकारी गनर से छीनकर कारबाइन उन पर तान दी। सिपाही से अभद्रता कर उसका रजिस्टर भी फाड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस भाजपा नेता को पकड़कर थाने ले आई। रात भर थाने में ही बैठाया। शुक्रवार की सुबह भाजपा नेता के पक्ष में पैरवी होने लगी। एसओ अंकुश राघव ने पीआरवी के सिपाही को बुलाकर दोनों में समझौता करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने गालीगलौज व मारपीट की एनसीआर दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता को छोड़ दिया। एसओ ने बताया कि भाजपा नेता के साथ गांव के लोगों ने गालीगलौज कर मारपीट का प्रयास किया था। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के सिपाही के वीडियो बनाने पर भाजपा नेता की कहासुनी हो गई थी। भाजपा नेता ने सिपाही से माफी मांग ली। दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed