फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP leader raped and accused of making video

भाजपा नेता पर नौकरी दिलवाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप

Tue, 29 Dec 2020 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
BJP leader raped and accused of making video
भाजपा नेता पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नौकरानी के साथ भाजपा नेता ने कई बार दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। शादी की बात कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसकी शिकायत करने की बात कहने पर सोमवार को आरोपी व उसके तीन साथियों ने भोलेपुर में अपहरण का प्रयास कर मारपीट कर दी। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने मंगलवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र देकर एक भाजपा नेता पर दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसमें बताया कि भाजपा नेता के दो मकान हैं। एक में वह नौकरानी की तरह घरेलू काम करती थी।
विज्ञापन

आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा है। उसने शादी करने का दबाव बनाया, तो उसको पता चला कि भाजपा नेता पहले से ही शादीशुदा है। दबाव बनाने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। सोमवार को वह घर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी कार से आए भाजपा नेता व उसके तीन साथियों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी वहां से चले गए। एसपी ने इस मामले में फतेहगढ़ कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed