{"_id":"60eb251d8ebc3ec2025c739c","slug":"bjp-leader-given-warm-welcome-on-his-first-arrival-after-selection-of-chairman-farrukhabad-news-knp639605784","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु का जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु का जगह-जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर प्रांशु दत्त द्विवेदी का जगह-जगह आतिशबाजी छुड़ाकर स्वागत किया गया। उन्होंने पांचालघाट स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सदर विधायक के गले मिलकर भावुक हो गए।
भाजपा के कद्दावर नेता रहे पूर्व ऊर्जामंत्री स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी के भतीजे प्रांशु दत्त द्विवेदी को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को उनका जनपद में पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत की जोरदार तैयारी की।
मौसम बिगड़ने के साथ बारिश होने पर भी समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ। रामगंगा के निकट जनपद सीमा पर उनकी जोरदार अगवानी की गई। कई स्थानों पर स्वागत कराने के बाद प्रांशु दत्त द्विवेदी पांचालघाट पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद अपने चचेरे भाई सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के गले मिले। इस दौरान दोनों भाई भावुक हो गए। फिर उनका काफिला शहर की ओर बढ़ा तो कादरी गेट होते हुए लालगेट पहुंचा। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने स्वागत किया। नगर महामंत्री शिवम दुबे ने 11 किलो की माला पहनाई।
समर्थकों ने खुशी में जमकर आतिशबाजी चलाई। रेटगंज, चौक सहित करीब दो दर्जन स्थानों पर स्वागत कराने के साथ वह गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचे। यहां मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसी के साथ स्वागत कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भूदेव सिंह राजपूत, ठा. वीरेंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।