{"_id":"6463d925ba70191f9f03f2f5","slug":"bjp-leader-accused-of-grabbing-rs-6-lakh-farrukhabad-news-c-12-1-237545-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: भाजपा नेता पर किसान के छह लाख रुपये हड़पने का आरोप, मांगने पर गाली-गलौज कर जान माल की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: भाजपा नेता पर किसान के छह लाख रुपये हड़पने का आरोप, मांगने पर गाली-गलौज कर जान माल की दी धमकी
Wed, 17 May 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 17 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले में भाजपा नेता पर किसान के आलू के छह लाख रुपये हड़पने का आरोप है। रुपये मांगने पर भाजपा नेता व उनके कोल्ड के मैनेजर सहित कर्मचारियों ने किसान से गाली-गलौज कर जान माल की धमकी दी। कोर्ट ने इस मामले में भाजपा नेता को तलब किया है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव फगुना अतनपुर निवासी किसान मुन्नालाल ने कोर्ट में एसआर कोल्ड स्टोरेज के मालिक भाजपा नेता मोहन अग्रवाल के खिलाफ याचिका दायर की है।
इसमें बताया कि भाजपा नेता के कोल्ड में पांच वर्षो से आलू भंडारित करता आ रहा हूं। मार्च 2021 में भाजपा नेता के कोल्ड में दो प्रजाति के 1421 पैकेट आलू डाला था। 28 अक्तूबर को मोहन अग्रवाल से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सभी पैकेट आलू वह खरीद लेगें। मुन्नालाल ने 207 पैकेट आलू का बुआई के लिए छोड़कर अन्य बेचने की बात तय कर ली। लगभग छह लाख रुपये का आलू हुआ।
मुन्नालाल ने आलू के भुगतान के लिए संपर्क किया तो भाजपा नेता ने 20 हजार की चेक व चार हजार रुपये नगद दिए और बाकी भुगतान बाद में करने के लिए कहा। 3 नवंबर 2021 को मुन्नालाल आलू के रुपये लेने गया तो भाजपा नेता व मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों ने गाली-गलौज कर रुपये देने से इन्कार कर दिया। कोल्ड स्टोरेज में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट ने इस मामले में भाजपा नेता को 26 मई को तलब किया है।