{"_id":"71aab7df95b47aaf501c708c20f0a19b","slug":"bjp-district-president-post-15-voters-and-17-applicants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष पद : 15 वोटर और 17 आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष पद : 15 वोटर और 17 आवेदक
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट स्थित नरायन आश्रम भाजपा जिलाध्यक्ष पद के 17 और प्रदेश परिषद सदस्य के लिए 19 लोगों ने आवेदन किए। चुनाव अधिकारी रजनीकांत महेश्वरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन मांग लिए गए हैं। इसमें 17 सदस्यों ने आवेदन किए हैं, जबकि 15 सदस्य ही जिलाध्यक्ष चुनेंगे।
विज्ञापन
सहायक चुनाव अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि सभी आवेदन फार्मों की जांच कराई जाएगी। वैध पाए गए आवेदन फार्मों और चुनाव की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेज दी जाएगी। इसके बाद आम सहमति से जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। अगर आम सहमति नहीं बनती है तो फिर वैध पाए गए लोगों के बीच चुनाव कराकर जिलाध्यक्ष चुना जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी रजनीकांत महेश्वरी ने नंबर डालकर आवेदन फार्म जारी किए। जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल उम्मीदवारों ने नंबर के अनुसार ही आवेदन फार्म जमा किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, सुशील शाक्य, क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह, चेयरमैन विजय गुप्ता, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी, रमा कनौजिया और डा. भूदेव राजपूत आदि मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदक
विमला कटियार, रूपेश गुप्ता, कुलदीप दुबे, डा. मुकेश राठौर, राजीव कुमार सिंह, प्रभात अवस्थी, शैलेंद्र राठौर, डा. महिपाल सिंह, दिलीप भारद्वाज, लालाराम शाक्य, डा. भूदेव सिंह, विजय गुप्ता, डा. वीके गंगवार, चित्रा अग्निहोत्री, भाष्करदत्त द्विवेदी, मीरा सिंह और सत्यपाल सिंह।
प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए आवेदक
संजीव गुप्ता, शिव कुमार गोयल, कुंवरजीत सिंह, आदेश अग्निहोत्री, अमित पाठक, सुमन राठौर, संतोष कुमारी, नीलम सोमवंशी, सोनीलता कुशवाह, वीना कमल, बेचेलाल खटिक, देवेंद्र कुमार, करन सिंह, सोहनलाल दिवाकर, रामसुधाकर, प्रवेश कोरी, अजीत सिंह, अरविंद तिवारी और हेमचंद्र राजपूत।
पूर्व सिरौली मंडल अध्यक्ष ने किया हंगामा
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर स्थित नरायन आश्रम में जिलाध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया के दौरान पूर्व सिरौली मंडल अध्यक्ष कल्यान सिंह ने यह कहते हुए हंगामा किया। कहा कि नीव करोरी मंडल के चुनाव के दौरान सिरौली मंडल के कार्यकर्ताओं को कोई सूचना नहीं दी गई। शैलेंद्र राठौर ने पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्यान सिंह को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने उनसे भी अभद्रता कर दी। भाजपाइयों ने धक्का देकर पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्यान सिंह को कमरे से बाहर कर दिया। पार्टी सूत्रों की मानें तो एक भाजपा नेता ने पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्यान सिंह के साथ मारपीट भी कर दी।