फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP district president gets into an argument with the sector magistrate

Farrukhabad News: भाजपा जिलाध्यक्ष की सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहासुनी

Sat, 24 Oct 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP district president gets into an argument with the sector magistrate
कमालगंज। ब्लॉक कार्यालय कमालगंज मतदान केंद्र पर शुक्रवार को मतदाता पर्ची में पड़े पिन कोड नंबर का मिलान न होने से वोट न डालने देने को लेकर भाजपा के अभिकर्ताओं व सेक्टर मजिस्ट्रेट में कहासुनी हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष भी पहुंचे। कहासुनी के बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। निर्देश मिलने के बाद वोट डाला गया।
विज्ञापन

बूथ संख्या 198 में पीठासीन अधिकारी ने एक मतदाता को वापस कर दिया। मतदाता ने बाहर आकर बताया कि भाजपा प्रत्याशी की ओर से जो मतदाता पर्ची वितरित कराई गई, उसमें नाम-पते में पिन कोड भी अंकित है। उसकी पर्ची में पिन कोड गलत लिखकर आया है। इस आधार पर उसे वोट डलवाए बिना वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा के मतदान अभिकर्ताओं ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दलील देकर वोट डलवाने का अनुरोध किया लेकिन मजिस्ट्रेट के न सुनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा को बुला लिया गया। जिलाध्यक्ष ने सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव सिंह से कहा कि पिन कोड नंबर नहीं मिल रहा लेकिन, नाम, पता सब सही है। इसलिए वोट डलवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कहा कि हाईस्कूल की मार्क्सशीट मंगवाइये, तब वोट पड़ेगा। इस पर जिलाध्यक्ष बिगड़ गए। उन्होंने मोबाइल पर किसी अधिकारी को जानकारी दी। इसके बाद आए फोन के उपरांत सेक्टर मजिस्ट्रेट ने वोट डलवाने का निर्देश पीठासीन अधिकारी को दिया। इस दौरान मंडल महामंत्री सदन दुबे, विशाल शर्मा व बब्बा दुबे की भी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed