फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bird flu in Delhi, knock, city alert

दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक, शहर सतर्क

Fri, 21 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bird flu in Delhi, knock, city alert
पोल्ट्री फार्म में पल रहे मुर्गे। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बर्ड फ्लू से हुई 11 पक्षियों की मौत के बाद जिले के मुर्गों का ब्लड जांच के लिए जालंधर लैब भेजा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने भी एहतियात की तौर पर शहरियों से मुर्गा न खाने की अपील की है।    
विज्ञापन



दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक से शहर सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार ने बताया कि बर्ड फ्लू का ज्यादा खतरा फार्मी मुर्गा सेवन करने वालों को होता है। मुर्गा फार्म के आसपास गंदगी और वहीं मुर्गा काटने से खून के कारण यह बीमारी हो जाती है।
विज्ञापन



 वरिष्ठ फिजीशियन पूर्व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.एम. द्विवेदी ने बताया कि बर्ड फ्लू एक तरह का वायरस है। गले तथा फेफड़े को संक्रमित करके यह तेज बुखार से रोगी को परेशान कर देता है। यदि समय रहते इसका उपचार न किया जाये, तो बर्ड फ्लू से पीड़ित रोगी की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. द्विवेदी का कहना है कि इसका एक ही बचाव है कि लोग मुर्गे का सेवन बंद कर दें। साथ ही एहतियात के तौर पर खांसी, जुकाम से पीड़ित लोगों के संपर्क में आने से बचें। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि ऐसे स्थानों पर विशेष साफ सफाई की व्यवस्था की जाये जहां पक्षियों को पाला गया है।



मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पुष्प कुमार सिंह ने बताया कि सतर्कता के तौर पर मुर्गों के खून के नमूने लेकर जांच करायी जा रही है। जालंधर लैब में नमूना जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल अभी यहां बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed