{"_id":"663d1f0ef0ee58581a087be4","slug":"biochemistry-machine-broken-many-tests-including-kidney-liver-stopped-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102877-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बायोकैमिस्ट्री मशीन खराब, किडनी-लीवर समेत कई जांचें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बायोकैमिस्ट्री मशीन खराब, किडनी-लीवर समेत कई जांचें बंद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की लैब में लगी ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन बुधवार को खराब हो गई। अस्पताल में आने वाले मरीजों की किडनी, लीवर आदि कई प्रकार की जांचें नहीं हो सकीं। इससे मरीज निजी लैबों में रुपये खर्च करने को मजबूर हो गए।
लोहिया अस्पताल की लैब में लगी ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन में बुधवार दोपहर में तकनीकी खराबी आ गई। उस समय कई नमूने जांच के लिए रखे थे। मशीन खराब होने से औसतन होने वाली करीब 120 मरीजों की जांचें भी नहीं हो सकीं। इस मशीन से एलएफटी (लिवर संबंधी कई जांचें), आरएफटी (किडनी), टोटल लिपिड प्रोफाइल (कॉलेस्ट्रोल), सीआरपी (बच्चों के इंफेक्शन की जांच), फास्टिंग व पीपी- (डायबिटीज की जांच) आदि कई तरह की जांचें होती हैं।
मशीन की खराबी के चलते मरीजों को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। कई मरीजों ने निजी अस्पतालों में बनी लैबों में किडनी और लीवर की जांचों में 13-13 सौ रुपये खर्च किए। दोपहर बाद पहुंचे इंजीनियर ने मशीन की मरम्मत शुरू की। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि मशीन में तकनीकी दिक्कत आई थी। इंजीनियर ने मरम्मत का काम किया है। शुक्रवार से जांचें होने की उम्मीद है।