फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bio medical waste thrown at emergency gate, risk of infectio

Farrukhabad News: इमरजेंसी गेट पर फेंका बायो मेडिकल कचरा, संक्रमण का खतरा

Sat, 11 May 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bio medical waste thrown at emergency gate, risk of infectio
कायमगंज। सीएचसी के इमरजेंसी गेट पर ठंडे पानी की लगी मशीन के पास बायो केमिकल कचरा फेंक दिया गया। इससे यहां आने वाले मरीजों व तीमारदारों में संक्रमण का खतरा है। छानबीन में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें सफाई कर्मी की हरकत उजागर हो गई। चिकित्साधीक्षक ने कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


कायमगंज सीएचसी की ओपीडी में रोजाना 500 से 600 मरीज आते हैं। जिले की सबसे बेहतर सीएचसी में सफाई की व्यवस्था बेपटरी है। कारण यह बताया जाता है कि यहां एक ही सफाई कर्मी तैनात है। शुक्रवार को सीएचसी के इमरजेंसी गेट पर बायो मेडिकल कचरे का ढेर लगा मिला। जब इसकी छानबीन हुई तो सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इस पर यहां के सफाई कर्मी की करतूत सामने आ गई। चिकित्साधीक्षक ने सफाई कर्मी अनूप कुमार को नोटिस देकर चेतावनी दी। एक दिन का वेतन काटने के लिए संस्तुति की है।
विज्ञापन




सीएचसी अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि इससे पहले वे भी समझते रहे कि कोई बाहर से लाकर कूड़ा फेंकता होगा। फुटेज देखने के बाद सफाई कर्मी अनूप की हरकत सामने आई है। सफाई कर्मी की नशे में स्टाफ और मरीजों को भी परेशान करने की शिकायत मिली है। फिलहाल उनके स्तर से कार्रवाई की गई है। चुनाव के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed