{"_id":"66217a402beb15753f076e65","slug":"bikes-caught-without-e-way-bill-fine-charged-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-110526-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिना ई-वे बिल के पकड़ी गईं बाइकें, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिना ई-वे बिल के पकड़ी गईं बाइकें, वसूला जुर्माना
विज्ञापन
कायमगंज। जीएसटी मोबाइल टीम ने बुधवार को बाई पास रोड पर बिना ई-वे बिल के दोपहिया वाहन लदी पिकअप गाड़ी पकड़ी। जीएसटी विभाग ने एजेंसी स्वामी से 1,94,494 रुपये जुर्माना वसूल किया है।
फर्रुखाबाद की एक दोपहिया एजेंसी से बिना ई-वे बिल के पिकअप गाड़ी से लोड होकर तीन बाइकें व तीन मोपेड जा रही थीं। बाईपास रोड पर जीएसटी विभाग के मोबाइल टीम में तैनात सहायक आयुक्त रामनरेश सिंह व अभिषेक मिश्रा ने पिकअप को पकड़ा। चालक से ई-वे बिल मांगा तो वह दिखा नहीं सका।
चालक ने बताया कि वह दोपहिया वाहनों को फर्रुखाबाद से लेकर आया है। टीम ने वाहन लदी पिकअप को पुलिस के हवाले कर दिया। सहायक आयुक्त अभिषेक मिश्रा ने बताया गुरुवार को वाहन एजेंसी की ओर से 1,94,494 रुपये जुर्माना जमा कर दिया है। वाहन को रिलीज कर दिया गया है। (संवाद)