{"_id":"65e37d7fce3e630f290db3c4","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-vehicle-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108902-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 03 Mar 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊगरपुर गोंडा निवासी अमित वर्मा (32) शुक्रवार को मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवरा महसोना निवासी साढ़ू आशीष के घर बाइक से गया था। रात को साढ़ू के घर पर ही रुक गया। शनिवार को साढ़ू के भाई शिवम (25) व उसके दोस्त प्रदीप शर्मा (28) को बाइक पर बैठाकर मोहम्मदाबाद की ओर आ रहा था। लगभग 12.30 बजे गांव हमीरपुर व राजेंद्रनगर के बीच में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को लोडर से सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्रदीप शर्मा को मृत घोषित कर दिया। घायल अमित वर्मा व शिवम की हालत गंभीर होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर प्रदीप के भाई अशोक, विपिन, सहदेव, मां पुष्पा देवी, पिता राकेश सीएचसी पहुंचे और रोना-पीटने मच गया। भाई अशोक ने बताया कि प्रदीप दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह चार दिन पहले ही घर आया था।