फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riding youth dies due to collision with vehicle

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 30 Sep 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with vehicle
कायमगंज। फर्रुखाबाद मार्ग पर टेढ़ीकोन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हेलमेट न पहनने से सिर में लगी गहरी चोट युवक की मौत का सबब बनी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अताइपुर कोहना निवासी वीरेंद्र राजपूत का 20 वर्षीय पुत्र गोविंद पटवन गली स्थित कृष्णा पैथाेलॉजी पर घर से ब्लड सैंपल लाने का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाइक से ब्लड सैंपल लेने जा रहा था। फर्रुखाबाद मार्ग पर टेढ़ीकोन के पास पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक के सिर में काफी चोट आई। टक्कर इतनी जोरदार लगी वह काफी दूर तक घिसटता चला गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। पुलिस घायल युवक को सीएचसी लाई, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की जानकारी पर परिजन बुरी तरह बिलखने लगे। युवक के शव को देखकर हर कोई व्यक्ति यही कह रहा था कि हेलमेट लगा होता तो शायद यह हादसा न होता। पुलिस भी युवक के सिर में ही गहरी चोट लगने से मौत का कारण मान रही है। अस्पताल में शव देखकर मां लीलावती व बहन भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। गोविंद के तीन भाई धर्मेंद्र, सौदान सिंह, अमित हैं। बहन मंजू देवी की शादी हो चुकी है। चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed