फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riding teenager dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bike riding teenager dies due to truck collision
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत
विज्ञापन

जहानगंज। फूफा की बेटी की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से दोस्तों के साथ घर जा रहे किशोर की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव आवाजपुर निवासी स्व. छविराम सिंह का 16 वर्षीय बेटा आयुष जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला ताल निवासी फूफा फूल सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार को बाइक से गया था। उसके साथ गांव के ही दोस्त नन्हें (17) व जगपाल (15) भी गए थे।
विज्ञापन

रात में शादी समारोह में भाग लेने के बाद शनिवार भोर में करीब चार बजे तीनों एक ही बाइक से वापस घर जा रहे थे। तभी गांव महरूपुर बीजल के पास बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे गांव के पिंकू की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नन्हें व जगपाल को फर्रुखाबाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आयुष के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। आयुष की मौत से फूफा के घर में भी मातम पसर गया। शादी की रस्में जल्दी-जल्दी पूरी कराई गईं।

परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। आयुष कक्षा 12 में पढ़ता था। उसके दो छोटे भाई गोविंद व धर्मेश हैं। मां रतनश्री रो-रोकर बेहाल हो गईं। परिजनों का कहना है कि आयुष हेलमेट लगाए था। बाइक कौन चला रहा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed