{"_id":"6442dd24db0756b10d065837","slug":"bike-riding-miscreants-looted-80-thousand-from-the-farmer-farrukhabad-news-c-12-1-193093-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 80 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 80 हजार लूटे
Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
राजेपुर। साली की शादी में रुपये देने जा रहे एक किसान से बाइक सवार बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश उसका मोबाइल भी ले गए। पीड़ित ने थाने में सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को बाइक का नंबर याद करके बताया।
जहानगंज थाने के गांव कंतला निवासी रामसुशील (28) की हरदोई के पाली में ससुराल है। उसकी साली की शादी होनी है। लिहाजा ससुरालियों ने रुपये मांगे थे। रामसुशील ने सातनपुर मंडी में आलू बेेचे थे। उसके आढ़ती पर रुपये बकाया थे। शुक्रवार को देर शाम आढ़ती ने उसे रुपये दिए। वह बाइक से पाली रुपये देने जा रहा था। निबिया मोड़ पर पीछे से आ रही एक बाइक पर सवार दो युवकों ने दो-तीन बार बाइक रुकवाने का प्रयास किया। जब बाइक नहीं रोकी, तो एक युवक ने चलती बाइक पर पैर मार दिया। इससे बाइक फुटपाथ पर चली गई। इसी दौरान युवकों ने तमंचा दिखाकर पहले मोबाइल छीना और फिर पैंट की जेब में रखे 80 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश जलालाबाद की ओर फरार हो गए।
पीड़ित ने थाने पहुंचकर कर पुलिस को सूचना दी। उसने जाते वक्त बाइक का नंबर भी याद करके पुलिस को बता दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ि़त ने परिजनों को भी सूचना दे दी है।