{"_id":"6440470f92c636bc69074dd4","slug":"bike-riding-linemans-neck-cut-after-colliding-with-cow-farrukhabad-news-c-12-1-189280-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गाय से टकराकर बाइक सवार लाइनमैन की गर्दन कटी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गाय से टकराकर बाइक सवार लाइनमैन की गर्दन कटी, हालत गंभीर
Thu, 20 Apr 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद में भोलेपुर बिजलीघर से घर लौट रहे लाइनमैन की बाइक गाय से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उसकी गर्दन अधिक कटी होने से रेफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाने के गांव नेकपुर खुर्द निवासी बबलू (28) जसमई बिजलीघर में लाइनमैन है। वह किसी काम से भोलेपुर बिजली दफ्तर गया था। शाम करीब पांच बजे घर लौट रहा था। भोलेपुर के पास ही सड़क पर आई एक गाय से बाइक टकरा गई। इससे वह बाइक के साथ दूर जा गिरा।
विज्ञापन
बबलू की गर्दन में कुछ धारदार वस्तु लग गई। जिससे उसकी गर्दन काफी कट गई। गंभीर हालत में आसपास के लोगों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होता देख उसे रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन निजी अस्पताल ले गई।
विज्ञापन