{"_id":"637d0abb55abd27be5771e96","slug":"bike-riding-farmer-farrukhabad-news-knp729705336","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक सवार किसान को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक सवार किसान को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
कायमगंज। बाइक से गांव जाते समय किसान को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सैथरा निवासी आलोक गंगवार (55) नगर से सटे गांव लालपुर में रहते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आलोक बाइक से अपने पैतृक गांव सैथरा जा रहे थे।
तभी रजपालपुर तिराहे के पास किसी ने चलती बाइक पर पीछे से उन्हें गोली मार दी। गोली उनके सीधे कंधे में लगी। करीब 100 मीटर दूर जाकर बाइक सहित वे गिर पड़े।
सामने से आ रहे एक कार चालक ने उन्हें संभाला और पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर जेपी पाल वहां पहुंचे।
चालक की मदद से पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर घायल आलोक का डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने स्ट्रेचर पर प्राथमिक उपचार कर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
लोहिया से उन्हें सैफई भेज दिया गया। बताया गया कि आलोक की पहली पत्नी से बच्चे नहीं थे, दूसरी शादी उन्होंने साली स्वाती से की। आलोक के पास गांव में खेती है, उसे देखने के लिए वे अक्सर गांव आते-जाते हैं।
सीओ सोहराब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।