फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riders without helmet will not get petrol from January 26

Farrukhabad News: बाइक सवारों को बिना हेलमेट 26 जनवरी से नहीं मिलेगा पेट्रोल

Thu, 09 Jan 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bike riders without helmet will not get petrol from January 26
पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के बाइक में पेट्रोल पड़वाते ग्राहक। - फोटो : पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के बाइक में पेट्रोल पड़वाते ग्राहक।
फर्रुखाबाद। युवाओं में बिना हेलमेट हाईस्पीड बाइक चलाना फैशन सा हो गया है। इसी वजह से दुर्घटना होने पर सिर की चोट बाइक सवारों को मौत की दहलीज तक पहुंचा रही हैं। इसे कम करने की मंशा से अब बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 26 जनवरी से लागू हो जाएंगे। इसका पेट्रोल पंप मालिक भी प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन

सड़कों पर दौड़ रही बाइकों में 80 फीसदी बिना हेलमेट लगाए चलाते हैं। तेज स्पीड में दुर्घटना होने पर चालक का सबसे पहले सिर सड़क अथवा वाहन से टकराकर घायल हो जाता है। अधिकांश दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट बाइक चालकों की मौत हो रही है। मौत की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मंशा से परिवहन आयुक्त ने नो हेलमेट-नो फ्यूल का नियम लागू किया है। आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश जारी किए। जिसमें कहा कि सात दिन के अंदर पेट्रोल पंप पर बड़े होर्डिंग लगाएं। इसमें 26 जनवरी से दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल न देने की बात का प्रचार-प्रसार होना चाहिए। यही नहीं चालक के साथ सहयात्री को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर रहेगा। सीसीटीवी कैमरे हरहाल में चालू हालत में होने चाहिए। फिलहाल अधिकांश लोग बिना हेलमेट के ही पेट्रोल पंपों पर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

------
सीसीटीवी कैमरों की जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई
शासन ने तय किया है कि सभी पेट्रोल पंप मालिकों को सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने होंगे। समय-समय पर जांच की जाएगी। यदि किसी बाइक सवार को बिना हेलमेट पेट्रोल देते पाया जाएगा, तो संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed