{"_id":"632368eca9b6ff04d6121a0f","slug":"bike-rider-woman-dies-due-to-truck-collision-farrukhabad-news-knp7183035185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी में रोते बिलखते सरोजनी के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा बाल-बाल बच गया। चालक ट्रक लेकर भाग गया।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव अलेपुर पीत धौलेश्वर निवासी बांकेलाल की पत्नी सरोजनी देवी (55) बेटे सुनील के साथ कंपिल स्थित रिश्तेदारी में गईं थीं।
गुरुवार दोपहर को वह बेटे के साथ लौट रही थीं। तभी शमसाबाद थाना क्षेत्र में गांव धमगवां के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे सरोजनी देवी बाइक से सड़क पर गिर गईं।
सुनील बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। महिला के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया।
वहां डॉ. अमरेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सूचना पर शमसाबाद पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।