फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike rider woman and son injured after colliding with bicycle

Farrukhabad News: साइकिल से टकराकर बाइक सवार महिला व बेटा घायल

Wed, 13 Mar 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman and son injured after colliding with bicycle
फर्रुखाबाद। मायके से लौटते वक्त एक बाइक साइकिल से टकरा गई। इससे मां-बेटा घायल हो गए। मां के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से बेहोशी हालत में लोहिया अस्पताल लाया गयाा। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शमशाबाद थाने के गांव बेला सराय निवासी शिवरानी (51) अपने पुत्र आदर्श के साथ बीते दिन जिला एटा थाना अलीगंज के गांव भरापुरा स्थित मायके गई थीं। मंगलवार को वह बाइक से घर लौट रही थीं। अलीगंज बाईपास स्थित कोल्ड स्टोर के पास सामने से आ रहा साइकिल सवार अचानक सामने आ गया। इससे बाइक टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन

शिवरानी और आदर्श बाइक के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। आदर्श के हेलमेट लगाए होने से अधिक चोट नहीं आई। शिवरानी के सिर में अधिक चोट होने की वजह से बेहोश हो गईं। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed