{"_id":"69fe42777544309e1508b821","slug":"bike-rider-killed-in-bolero-collision-two-injured-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-141842-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बोलेरो की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बोलेरो की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
Sat, 09 May 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 09 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर गांव गांधी स्थित पुल पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल से आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया गया।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव उजरामऊ निवासी शोभित(20) शुक्रवार शाम को गांव के अभय (25) और उसके बुआ के कन्नौज के छिबरामऊ के गांव खुड़ना निवासी बेटे कौशल प्रताप(26) के साथ बाइक से क्षेत्र के किसी गांव में क्रिकेट खेलने गए थे। वहां से रात करीब आठ बजे तीनों एक ही बाइक वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव गांधी के पास बोलेरो बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान शोभित ने दम तोड़ दिया। बहन शिल्पी व भाई विकास में शोभित सबसे छोटा था। पिता खेती करते हैं। मां सुनीता रो-रोकर बेहाल हो गईं। उधर पर पुलिस ने टक्कर मारने वाली बोलेरो को पकड़ लिया है। राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नामित पांच सभासदों को दिलाई गई शपथ
फर्रुखाबाद। शासन के प्रावधानों के आधार पर नगर पालिका परिषद में पिछले महीने आवास विकास की ममता सक्सेना, मठिया देवी के पास निवासी मीरा सिंह, आईटीआई चौराहा के श्याम वाल्मीकि, खड़ियाई के विकास पांडेय और श्यामनगर के धर्मेंद्र राजपूत को सभासद नामित किया गया था। शुक्रवार को नगर पालिका में एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने शपथ दिलाई। इसके बाद समाजसेवी संजय गर्ग ने नामित सभासदों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। (संवाद)