{"_id":"6324c036c9ab22752543615c","slug":"bike-rider-dies-due-to-dumper-collision-three-injured-farrukhabad-news-knp7184799129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में घायल को देखते शहर कोतवाल विनोद शुक्ला व अन्य। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर तेज डंपर ने बाइक व टेंपो में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार फर्नीचर कारीगर की मौत हो गई। उसके दो साथी व टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के शहर के मोहल्ला दीवान मुबारक निवासी फर्नीचर कारीगर मुकीम (23) शुक्रवार दोपहर को घर तीन बजे बाइक से निकला था।
इसके बाद वह शाम को अपने साथी मोहल्ला नवाब न्यामत खां निवासी जितेंद्र उर्फ छोटू (40), सुरजीत उर्फ लालू जाटव (26) को बाइक पर बैठकर इटावा-बरेली हाईवे पर मसेनी के पास से गुजर रहा था। सामने से आ रहे डंपर ने पहले टेंपो में टक्कर मारी।
इससे टेंपो खाई में पलट गया। उसका चालक मानिकपुर नगरिया निवासी युवराज उर्फ विपिन (22) घायल हो गया।
इसके बाद डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मुकीम डंपर में फंसकर करीब सौ मीटर दूर तक घिसटता चला गया। उसके शरीर के हिस्से गायब हो गए और मौत हो गई।
जितेंद्र, सुरजीत व युवराज को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां से जितेंद्र व युवराज के सिर में गंभीर चोट होने से रेफर कर दिया गया।
कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। मुकीम के बड़े भाई इरशाद व शहजाद हैं। मां शब्बो व बहन गुलफ्शा रो-रोकर बेहाल हो गईं।