{"_id":"67c5eea02c820fdda20d0748","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-truck-coming-from-wrong-direction-farrukhabad-news-r-12-1-bly1040-1024591-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गलत दिशा से आए ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गलत दिशा से आए ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Mon, 03 Mar 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में ट्रक के नीचे फंसी मृतक की बाइक। संवाद
जलालाबाद। शाहजहांपुर हाईवे पर सोमवार की शाम गलत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में एक बाइक सवार आ गया। इस दौरान बाइक समेत युवक ट्रक के नीचे फंसकर कई मीटर तक घिसटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला।
जांच-पड़ताल में मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थानांतर्गत गांव आसमपुर के 26 वर्षीय सर्वेश पुत्र रामकृष्ण के रूप में हुई। शिनाख्त के बाद पुलिस से सूचना मिलने पर रोते-बिलखते हुए सर्वेश के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई अवधेश ने बताया कि तीन भाइयों में सर्वेश सबसे छोटे थे और एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी कर रहे थे।
बताया कि शाहजहांपुर में एक रिश्तेदारी में नामकरण संस्कार की दावत में जाने के लिए बाइक से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से ट्रक की टक्कर लगने पर सर्वेश बाइक समेत ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर काफी दूर तक घिसट गया। वह अपने पीछे पत्नी रूबी समेत एक साल का बेटा छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। संवाद