{"_id":"67057e11609184aa26094a64","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-bus-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116395-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
कायमगंज। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे मामा के मामूली चोटें आई। पुलिस ने जांच कर मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर जागीर निवासी सुनील प्रजापति (25) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह कुछ दिनों पहले गांव आए थे। सोमवार को सुनील थाना जहानगंज के गांव मूसाखिरिया निवासी मामा समर सिंह के साथ बाइक से शमसाबाद की ओर जा रहा था। सुनील बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट नहीं लगाया था।
टेढ़ी कोन के पास फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। सुनील बाइक से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामा समर के मामूली चोट आई। चालक बस को तेजी से भगा कर ले गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सुनील को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सुनील को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन सुनील को लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पत्नी आरती, मां राजबेटी, भाई सुरजीत, विनीत, अनुज, बहन प्रियंका का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सुनील के एक पुत्र कार्तिक है। मंगलवार को पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर रामऔतार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।