{"_id":"5e4196a78ebc3ee5f03f25f6","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-anna-gowansh-farrukhabad-news-knp543810529","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना गोवंश से टकराकर बाइक सवार कोटेदार के पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना गोवंश से टकराकर बाइक सवार कोटेदार के पुत्र की मौत
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with Anna Gowansh
फर्रुखाबाद के जहानगंज में इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार को मसेनी गांव के सामने पांचाल घाट से रामनगरिया मेला देखकर बाइक से घर जा रहा कोटेदार का पुत्र अन्ना गोवंश से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को गांव लेकर चले गए। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
थाना क्षेत्र के गांव पट्टिया छेदा सिंह निवासी कोटेदार जितेंद्र सिंह का पुत्र सत्यम (24) गांव में ही परचून की दुकान रखे था। सोमवार शाम को वह पांचाल घाट से रामनगरिया का मेला देखकर घर आ रहा था। इटावा-बरेली हाईवे पर मसेनी गांव के सामने उसकी बाइक के सामने अन्ना गोवंश आ गया। बाइक की स्पीड तेज थी।
ऐसे में अन्ना गोवंश से टकाराने से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। यूपी 112 पुलिस उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां से सत्यम को रेफर कर दिया गया। परिजन आवास विकास कालोनी स्थित एक प्राइवेट डाक्टर के यहां उसे लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजन शव लेकर गांव चले गए। सत्यम की मौत से उसकी मां प्रेमवती व भाई शिवम का रो रोकर बेहाल हो गए। कोटेदार जितेंद्र के पुत्र की मौत पर गांव के लोग भी उनके घर पर पहुंच गए। सत्यम की अभी शादी नहीं हुई थी। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। सूचना देने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।