{"_id":"69dd466b55d4257710066147","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-140476-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-34 रिंकू कश्यप। फाइल फोटो
नवाबगंज। फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव हईपुर के पास सोमवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका बेटा बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने कार व उसके चालक को पकड़ लिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पर पुलिस ने सभी को समझाकर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवा दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम हईपुर निवासी रिंकू कश्यप (35) सोमवार दोपहर अपने पुत्र कुलदीप को लेकर कस्बा में बाजार करने आए थे। वह लगभग तीन बजे बाजार से बाइक से वापस जा रहे थे। फर्रुखाबाद-नवाबगंज मार्ग पर अपने गांव के मोड़ पर वह बाइक मोड़ रहे थे। तभी फर्रुखाबाद सड़क से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रिंकू की सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। उसका पुत्र कुलदीप बाल-बाल बच गया। मौजूद ग्रामीणों ने कार चालक को मौके पर ही दबोच लिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मौके पर पर पहुंचे। उन्होंने कार को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया।
ग्रामीणों व परिजनों ने सड़क पर पेड़ की टहनियां व बाइकें खड़ी कर जाम लगा दिया। पर पुलिस ने कुछ ही देर में शव कब्जे में ले लिया और परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया। रिंकू कश्यप खेती-किसानी करता था। उसके तीन बच्चे कुलदीप (12), किशन (8) व पुत्री वर्षा (10) हैं। पत्नी विनीता रो-रोकर बेहाल हो गई। पिता बीमार हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।