{"_id":"647f7b7915dbb348c20089f5","slug":"bike-rider-died-due-to-vehicle-collision-farrukhabad-news-c-12-1-272349-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Wed, 07 Jun 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट से दावत खाकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस व परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हेलमेट काफी दूर पड़ा मिला। सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
राजेपुर क्षेत्र के गांव गौटिया पश्चिम निवासी कृपाशंकर जाटव (22) मजदूरी करता था। सोमवार आधी रात को वह पांचालघाट पर रह रहे रिश्तेदार के यहां दावत में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। चाचूपुर मोड़ पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर बाद लोगों ने उसे देखा, तो परिजनों को सूचना दी। परिजन और पुलिस घायल कृपाशंकर को सुबह सवा तीन बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेलमेट काफी दूर पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोटें हैं। चाचा रामवीर ने बताया कि कृपाशंकर का तीन साल पहले छोटी बिटिया के साथ विवाह हुआ था। उसके डेढ़ साल के पुत्र अरसल है। पत्नी गर्भवती है।
कृपाशंकर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। माता मौलीना व पिता रामेश्वर मंदबुद्धि हैं। लिहाजा छोटे भाई उमाशंकर, संदीप व बहन राखी, कामनी का खर्च भी वही उठाता था। बड़ी बहन कृष्णा की शादी हो चुकी है। घर के कमाऊ बेटे की दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।