फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike mechanic murdered at home

बाइक मिस्त्री की घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या

Wed, 09 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike mechanic murdered at home
नंदकिशोर की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
घर के दरवाजे पर बाइक मैकेनिक की हत्या
विज्ञापन

संकिसा (फर्रुखाबाद)। बाइक मेकेनिक की उसके घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पुरानी रंजिश में हत्या करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पांचों आरोपी अपने घरों में सोते मिले। इससे पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमें लगा दी हैं।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी रक्षपाल का 25 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर बाइक मैकेनिक था। वह संकिसा में अंदाज कोल्ड स्टोरेज के पास पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। मकान के नीचे के हिस्से में उसकी दुकान है। मंगलवार रात वह संकिसा तिराहे से अपने घर के सामने पहुंचा। उसने घर की पहली सीढ़ी पर कदम रखा तभी सामने से किसी ने उसके सिर में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुन पत्नी अनुपम बाहर निकली और शोर मचाने के साथ घटना की जानकारी ससुर रक्षपाल को दी।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष धर्वेंद्र कुमार व सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर मौके पर पहुंचे। एसपी डॉ. अनिल मिश्र व एएसपी अजय प्रताप ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पिता रक्षपाल ने पुरानी रंजिश में गांव रसीदपुर के ही सुग्रीव शाक्य, सोबरन, सुनील, सौदान, श्यामू, अनार के खिलाफ पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले पुत्र से इन लोगों का विवाद हुआ था। पुत्र ने एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश में इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पांच हमलावरों को रात में ही दबिश देकर हिरासत में ले लिया। एक आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, लेकिन वे खुद को निर्दोष बता रहे हैं। मृतक की पत्नी अनुपम, पुत्री रिया, पुत्र राज, भाई नितेश, बहन सुनीता, अनीता, रूबी रो-रोकर बेहाल हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नंदकिशोर की मौत गोली लगने पर अधिक रक्त बहने के कारण होने की पुष्टि की गई है। गोली सिर में आरपार हो गई थी।
फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने, डॉग टीना ने लगाई दौड़
सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक ओमप्रकाश ने घटनास्थल पर फैले खून व घर के दरवाजे के अंदर व बाहर अंगुलियों के निशान के नमूने एकत्र किए। गोली किस दिशा से चली और हमलावर किधर से भागा होगा इसकी पड़ताल की। डॉग टीना ने घटनास्थल से कुछ दूरी तक दौड़ लगाई। माना जा रहा है कि हमलावर किसी वाहन से आया था।
सर्विलांस के सहारे खुलासे का प्रयास
पुलिस ने नामजद आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। घटनास्थल पर घटना से एक घंटे पहले व बाद के सभी मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। घटना के समय के नंबरों की सूची बनाई जाएगी। घर के लोगों के मोबाइल नंबर भी लिए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि गोली नंदकिशोर के घर का गेट खुलने के बाद सामने से चली। दरवाजे पर पहले से ही हमलावर खड़ा रहा होगा। पुलिस इन बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है।
एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया गया
खुलासे के लिए एसपी ने एसओ व संकिसा चौकी इंचार्ज व एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा की अगुवाई में तीन टीमों का गठन किया है। बुधवार को एसपी ने एसओजी प्रभारी को टीम के साथ तलब कर अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए।

‘बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या की गई है। पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश में हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के खुलासे का प्रयास कर रही है।’-डॉ. अनिल मिश्र एसपी
फोटो- 12, 14 व 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed