{"_id":"6696cf34cd304caa6b02f334","slug":"bike-collides-with-stone-on-roadside-youth-dies-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-113467-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क किनारे पत्थर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क किनारे पत्थर से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
कंपिल। सड़क किनारे पत्थर से टकराई बाइक से युवक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
जनपद एटा थाना राजा का रामपुर के गांव विजयपुर निवासी मोहित यादव (22) गांव के चंद्रदेव यादव के साथ जनपद बदायूं थाना उसैत के गांव तितुरी में सोमवार को बाइक से दावत खाने गया था। रात लगभग दस बजे कंपिल बदायूं मार्ग से आ रहा था। गांव राईपुर चिनहटपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया के किनारे पत्थरों से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। मोहित उछलकर पत्थरों के ऊपर मुंह के बल गिरा। उसके सिर व मुंह में गंभीर चोट आई। साथी चंद्रदेव भी घायल हो गया। खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कायमगंज भेजा। वहां मोहित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंद्रदेव की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पिता राजवीर, मोनी देवी, भाई दीपक, मनीष, रोहित, बहन प्रियंका सीएचसी पहुंचे। भाई दीपक ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।