फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike-borne miscreants snatched a woman's earring on the highway in broad daylight.

Farrukhabad News: हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला का कुंडल लूटा

Sat, 04 Jul 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants snatched a woman's earring on the highway in broad daylight.
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हो गए। महिला के पति ने बाइक से बदमाशों का करीब दो किलोमीटर दूर गांव उजरामऊ तक पीछा भी किया पर वह हाथ नहीं आए। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव भुड्डन की मड़ैया निवासी ब्रजराम राजपूत, पत्नी सोनम व तीन वर्षीय पुत्री मोनिका के साथ हरदोई के थाना पाली के गांव खनुआ शंकरपुर स्थित ससुराल गए थे। वहां से वह शनिवार शाम करीब 4:40 बजे बाइक से वापस घर जा रहे थे। राजेपुर थाना क्षेत्र में गांव जैनापुर के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाइक सवार दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर सोनम के एक कान से कुंडल तोड़ लिया। महिला ने शोर मचाया तो युवक तेजी बाइक भगाने लगे। ब्रजराम ने बाइक सवार बदमाशों का गांव उजरामऊ तक पीछा किया। इसके बाद वह तेजी से आगे निकल गए। ब्रजराम ने वहीं से यूपी 112 पर सूचना दी। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर छानबीन की। हाईवे सहित जनपद के सभी प्रमुख स्थानों पर वाहन चेकिंग शुरू की गई। पर बदमाश हाथ नहीं आए। सोनम ने पुलिस को बताया कि बाइक चला रहा युवक काले रंग और पीछे बैठा युवक लाल रंग की टीशर्ट पहने था। काले रंग की बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस घटनास्थल सहित हाईवे के किनारे दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी रही। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed