{"_id":"5f4fd8db8ebc3e54566f59a2","slug":"bijli-kermiyo-ka-pradersan-farrukhabad-news-knp580340721","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा क्षेत्र में निजीकरण रोकने को अधिकारी व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा क्षेत्र में निजीकरण रोकने को अधिकारी व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
भोलेपुर स्थित डिवीजन कार्यालय में प्रदर्शन करते एसडीओ व जेई। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। ऊर्जा क्षेत्र में निजीकरण रोकने के लिए विद्युत निगम के अफसर व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन अध्यक्ष को संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को दिया है।
प्रदेश सरकार विद्युत वितरण निगम पूर्वांचल के निजीकरण की तैयारी कर रही है। इसका राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने विरोध शुरू किया है। बुधवार को अधिकारी व कर्मचारियों ने भी डिवीजन कार्यालय भोलेपुर में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को दिए ज्ञापन में कहा कि निजीकरण के प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाए। अधिकारी व कर्मचारियों को दो वेतन वृद्धि का लाभ मिलना चाहिए। अवर अभियंता से सहायक अभियंता पद पर प्रोन्नति के लिए पात्रता अवधि सात वर्ष की हो। कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन योजना बहाल हो।
इस दौरान एसडीओ विनोद कनौजिया, रघुनाथ तित्तल, अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार, सुजीत गिरी, वेद प्रकाश भारती, मासूम अली, अमित शर्मा, राकेश कुमार, एसके सिंह समेत अन्य जेई मौजूद रहे।