{"_id":"60b91ddb8ebc3ee4a355b272","slug":"bijli-farrukhabad-news-knp6320666141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन जुड़वाने पहुंचे जेई को घेरा, तार काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन जुड़वाने पहुंचे जेई को घेरा, तार काटे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छत पर पानी डालने के लिए चढ़े युवक की करंट से मौत के बाद काटी गई हाइटेंशन लाइन जोड़ने पहुंचे जेई का मोहल्ले वालों ने घेराव किया। एसडीओ के समझाने पर भी नहीं माने और पूरी लाइन को काटकर तार जमीन पर डाल दिए। इससे आसपास छह मोहल्लों की बिजली ठप हो गई। लोगों में बिजली विभाग की मनमानी के प्रति गुस्सा है।
शहर के मोहल्ला दीवान मुबारक उत्तर निवासी निगम शाक्य की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट से बुधवार को मौत हो गई थी। घटना के बाद जेई अमित शर्मा ने लाइन की आपूर्ति बंद कर दी थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जेई लाइन चालू करने के लिए जंफर जुड़वाने पहुंचे। इसी समय मोहल्ले के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने जेई से लाइन उतरवाने की मांग की। जेई ने अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद लाइन उतारने की बात कही। इससे लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने जेई का घेराव कर विवाद शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बीबीगंज चौकी प्रभारी मीनेश पचौरी पहुंच गईं। उन्होंने भी लोगों को समझाने की कोशिश की।
लोगों का गुस्सा को देख जेई ने मौके पर एसडीओ जितेंद्र सिंह गुर्जर को बुला लिया। उन्होंने भी लोगों से लाइन चालू करवाने की बात कही। बिजली विभाग के अफसरों की मंशा को मोहल्ले वाले समझ गए। लोगों ने कुछ युवाओं को भेजकर छतों से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के सभी तारों को काटकर जमीन पर डाल दिया। इससे दीवान मुबारक उत्तर, दीवान मुबारक, बीबीगंज, गल्लामंडी, मऊदरवाजा समेत छह मोहल्लों की बिजली ठप हो गई। लोगों ने चेतावनी दी कि अब किसी भी कीमत पर लाइन नहीं गुजरने देंगे। परिवार का इकलौता चिराग बुझने के बावजूद बिजली विभाग मनमानी पर अड़ा है। करीब दो घंटे चले विवाद के बाद अधिकारी वहां से चले गए।
विज्ञापन
जेई अमित शर्मा ने बताया कि बीबीगंज गल्ला मंडी में रखे ट्रांसफार्मर से बिजली चालू करने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही बिजली चालू कर दी जाएगी। मोहल्ले वालों का गुस्सा और तार काटने की मामला अधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया है।