फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bijayumo saves the fireworks and sweets

भाजयुमो ने आतिशबाजी छुड़ाकर बांटी मिठाई

Sun, 04 Mar 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bijayumo saves the fireworks and sweets
bjp members celebrating - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वोत्तर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से त्रिपोलिया चौक पर आतिशबाजी छुड़ाकर मिठाई बांटी गई। त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों में भाजपा सरकार बनने की खुशी में जिला मीडिया प्रभारी आदित्य बाथम के नेतृत्व में त्रिपोलिया चौक पर भाजयुमो के नेता एकत्र हुए। पदाधिकारियों ने पहले आतिशबाजी छुड़ाई और इसके बाद एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। गुंजन अग्निहोत्री ने कहा कि त्रिपुरा की जनता ने विकास को वोट दिया है। 2019 में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। शिवम दुबे ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार में लगातार तरक्की कर रही है। गोपाल राठौर ने कहा कि अन्य दल भाजपा से काफी पीछे हो गए हैं। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, संजू शर्मा,हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, अभिषेक दुबे और गोपाल सारस्वत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed