{"_id":"5ee274e18ebc3e42b5429a47","slug":"bijalee-gul-hone-se-kvaaranteen-sentar-ke-baahar-hangaama-farrukhabad-news-knp565033983","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल होने से क्वारंटीन सेंटर के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल होने से क्वारंटीन सेंटर के बाहर हंगामा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज स्थित फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटर की बिजली गुल होने से लोगों ने हंगामा किया। जानकारी पर पुलिस बल पहुंच गया। क्वारंटीन लोग रात भर हंगामा करते रहे। बिजली विभाग के किसी भी अधिकारी ने रात में फोन नहीं उठाया। बिजली कर्मी सुबह पहुंचे। शाम काम व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई थी।
इटावा-बरेली मार्ग पर बघार स्थित मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज के फैसिलिटी सेंटर में 106 लोग क्वारंटीन हैं। बुधवार रात करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बघार नाला के पास पेड़ में टक्कर मार दी। इससे बिजली की लाइन टूट गई। आसपास इलाके की बिजली गुल हो गई। फैसिलिटी सेंटर में अंधेरा हो गया। भीषण गर्मी से परेशान महिलाएं और पुरुष परिसर में आ गए। काफी देर तक इंतजार के बाद भी बिजली न आने से यह हंगामा करने लगे। इनके सड़क पर आने के अंदेशे से सूचना मिलते ही मऊदरवाजा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आसपास की चौकियों का फोर्स भी बुला लिया गया।
इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने समझाने का प्रयास किया। यह नहीं माने। जेनरेटर चलवाने की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया। किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं की। मेडिकल कालेज में लगा जेनरेटर चलाने का प्रयास किया गया। तकनीकी दिक्कत से यह स्टार्ट नहीं हुआ। सुबह छह बजे तकनीकी टीम पहुंची। इसके बाद जेनरेटर चलाया गया। तब लोग शांत हुए। बिजली विभाग के लाइनमैन आठ बजे पहुंचे। गुरुवार शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। जेई राकेश कुमार ने बताया कि लंबी लाइन टूट गई थी। इससे काफी समय लग गया। आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।