फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bijalee checking will not happen at dawn without informing SE and XEN

एसई व एक्सईएन को बताए बगैर भोर में नहीं होगी बिजली चेकिंग

Thu, 15 Oct 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bijalee checking will not happen at dawn without informing SE and XEN
फर्रुखाबाद। लाइन लॉस कम करने के बहाने भोर में चेंकिग कर बिजली चोरी में पकड़ कर छोड़ने के खेल पर अब रोक लगेगी। जिस क्षेत्र में भोर में बिजली चेकिंग करनी है, उसकी एक दिन पूर्व एक्सईएन और अधीक्षण अभियंता को जानकारी देनी होगी। चेकिंग समाप्त होते ही कितने बिजली चोरी में पकड़े गए, इसकी भी रिपोर्ट तत्काल व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध करानी होगी। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा ने सभी खंड के एक्सईएन को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

हाई लाइनलॉस वाले विद्युत उपकेंद्रों के फीडरों के क्षेत्रों में एसडीओ और जेई भोर में कुछ पुलिस कर्मियों को साथ लेकर बिजली चेकिंग करते हैं। इसमें बिजली चोरी करते पकड़े जाने वाले के बाद उनको छोड़ने का खेल होता है। शाम को बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद एक्सईएन को जानकारी दी जाती है। चेकिंग के बाद होने वाले खेलों की शिकायतें होने पर अफसरों को बिजली चेकिंग होने और पकड़े गए लोगों को छोड़े जाने की जानकारी होती है। इस तरह के मामलों पर अंकुश लगाने का अधीक्षण अभियंता ने कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि बिजली चेकिंग किस क्षेत्र में विजलेंस के साथ या खुद जेई और एसडीओ करेंगे। इसकी जानकारी एक दिन पूर्व एक्सईएन और उनको देनी होगी ताकि चेकिंग के दौरान विवाद होने पर संबंधित थाने को अवगत कराया जा सके और मौके पर पुलिस बल पहुंच सके। अगर जो एसडीओ और जेई बगैर सूचना के चेकिंग करते हैं और विवाद होता है तो वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। बिजली चेकिंग समाप्त होने के बाद तत्काल कितने लोग चोरी करते पकड़े गए। इसकी भी जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed