फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Big events will not happen without the permission of the administration

Farrukhabad News: प्रशासन की बिना अनुमति नहीं होंगे बड़े आयोजन

Thu, 20 Apr 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 20 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Big events will not happen without the permission of the administration
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम जिलाधिकारी व एसपी ने शांति कमेटी की बैठक की। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने से प्रशासन की बिना अनुमति बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव से जिले में आचार संहिता लागू है। राजनीतिक पार्टी या अन्य व्यक्ति बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने से पहले प्रशासन की अनुमति अवश्य लें। किसी भी धर्म पर टीका-टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक स्थल का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए न किया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले व्यक्ति की जानकारी स्थानीय थाना व 112 डायल कर पुलिस को दें। जिलाधिकारी ने धर्म गुरुओं व संभ्रांत नागरिकों से शांति व्यवस्था में सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी ईओ को अपने नगर क्षेत्र भ्रमणशील रहकर बेहतर सफाई, बिजली व पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम, सीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed