{"_id":"5bcb7348bdec22697652a4ba","slug":"bicycle-riders-crash-student-death-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में साइकिल सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में साइकिल सवार छात्रा की मौत
farrukhabad
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊगरपुर के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। चालक भाग गया।
ग्राम पंचायत पिपरगांव के मजरा बढ़ैली निवासी राजवीर की बेटी मनीषा पाल (17) कक्षा दस में पढ़ती थी। शुक्रवार को वह मुरहास से कोचिंग पढ़कर साइकिल से वापस जा रही थी। ऊगरपुर गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। ट्राली में सीमेंट की बारियां लदी थीं। यह देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन तब तक चालक वहां से भाग गया।
सूचना पर छात्रा के परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ लगने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। इसका परिजनों ने विरोध कर चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह परिजनों को समझाकर मामला शांत किया। राजवीर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मनीषा के भाई केशव पाल, बहन प्रांशी, मां धनदेवी व पिता राजवीर का रोकर बुरा हाल हो गया।