फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bhojpur MLA surrenders in court

Farrukhabad News: भोजपुर विधायक ने कोर्ट में किया समर्पण

Sat, 13 Jan 2024 02:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 13 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bhojpur MLA surrenders in court
फर्रुखाबाद। आचार संहिता व कोविड के नियमों के उल्लंघन के मुकदमे में भोजपुर से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने एमपीएमएलए कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने 20 हजार के व्यक्तिगत बंधपत्र व दो प्रतिभूतियां दाखिल करने पर विधायक को रिहा कर दिया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के तत्कालीन सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा ने 29 जनवरी 2022 को नागेंद्र सिंह राठौर और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता व कोविड के नियमों का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने भोजपुर विधायक को समन जारी कर तलब किया था। शुक्रवार को नागेंद्र सिंह राठौर ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। विधायक को उन पर लगाए गए आरोप बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed