फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bhagalpur-Gandhidham Express sent via Shikohabad

शिकोहाबाद के रास्ते भेजी भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस

Tue, 03 Nov 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bhagalpur-Gandhidham Express sent via Shikohabad
शिकोहाबाद के रास्ते भेजी भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कासगंज जिले के पटियाली और दरियावगंज स्टेशनों के बीच मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरने से रूट बंद हो गया। इससे भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में शिकोहाबाद के रास्ते रवाना किया गया। ट्रेन में कासगंज का कोई यात्री नहीं था, जबकि मथुरा के यात्रियों को टूंडला अथवा आगरा उतरने की सलाह दी गई।
कासगंज से आ रही एक मालगाड़ी के छह डिब्बे मंगलवार सुबह 4.10 बजे पटियाली-दरियावगंज रेलवे स्टेशनों के बीच में पटरी से उतर गए। इससे फर्रुखाबाद-कासगंज रेलमार्ग अवरुद्ध हो गया। सुबह 4.42 बजे भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस स्थानीय स्टेशन पहुंची। आगे का मार्ग बंद होने से ट्रेन को यहीं रोक दिया गया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम ने इस ट्रेन को शिकोहाबाद के रास्ते भेजने का निर्णय लिया। इससे मथुरा जाने वाले यात्री परेशान हो गए। रेलवे स्टाफ ने इनको टूंडला अथवा आगरा उतरने की सलाह दी। वाणिज्य अधीक्षक सीपी पटेल ने बताया कि ट्रेन में कासगंज का कोई भी यात्री नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होता, तो उसको आगे की टिकट के पैसे वापस करने की व्यवस्था की जाती। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि देर रात तक ट्रैक चालू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस रूट से निकलने वाली मालगाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed