{"_id":"6362b693adc20f318a1c6a09","slug":"beneficiary-did-not-get-toilet-even-after-four-years-farrukhabad-news-knp7262230147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के लाभार्थी को 4 साल बाद भी शौचालय नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के लाभार्थी को 4 साल बाद भी शौचालय नहीं मिला
विज्ञापन
कमालगंज। ब्लाक दिवस पर बुधवार को दो फरियादी ही पहुंचे।
भोजपुर निवासी रामशरण की पत्नी राजेश्वरी देवी ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके परिवार को वर्ष 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास मिल गया था, लेकिन शौचालय नहीं मिला।
उसके परिवार के लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है। राजेश्वरी ने शौचालय निर्माण कराए जाने की मांग की।
खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने लाभार्थी को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय आवंटन के लिए मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन कराया।
भोजपुर के ही रामपाल ने कहा कि उसके पास रहने के लिए आवास नहीं है।
बीडीओ ने कहा कि पात्रता सूची में नाम होने पर ही किसी व्यक्ति को आवास नहीं दिया जा सकता। शिकायतकर्ता के परिवार के एक व्यक्ति को पूर्व में आवास मिल चुका है।
यह रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।