फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bed exam

बीएड प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी पर रासुका की चेतावनी

Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
bed exam
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार शाम को जिलाधिकारी ने बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी के संबंध में बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर एनएसए (रासुका) की कार्रवाई करने की चेतावनी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच 9 अगस्त को बीएड प्रवेश परीक्षा पहली गतिविधि है, जिसमें 2100 परीक्षार्थी एक साथ शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र जीजीआईसी, जीआईसी फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद, केआर रस्तोगी इंटर कालेज के अलावा केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ में दो पाली में परीक्षा कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने डीएन डिग्री कालेज में कंट्रोल रूम बनाने को कहा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को कोविड-19 के बचाव संबंधी नियमों का पालन कराने, परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेसिंग से बैठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित करने के साथ किसी को भी बिना मास्क लगाए प्रवेश न दिया जाए। ईओ को तीन चरणों में परीक्षा केंद्रों का सैनिटाइजेशन, एएसपी को पर्याप्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहेंगे। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र की दो कॉपी, व फोटो युक्त आईडी की मूल प्रति साथ लाएं। डीएम ने परीक्षा के दौरान केंद्र पर गड़बड़ी करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की चेतावनी दी। एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम, डीपीआरओ, एएसपी, नगर मजिस्ट्रेट, डीआईओएस आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed