फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Beaver police Tandava in Sahspur

साहसपुर में बेवर पुलिस का कहर

Fri, 13 Nov 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 13 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Beaver police Tandava in Sahspur
फर्रुखाबाद। मारपीट और पथराव के आरोपियों को पकड़ने गई बेवर पुलिस ने गुरुवार को साहसपुर गांव में जमकर कहर बरपाया। आरोपियों के न मिलने पर उनके परिजनों से मारपीट की। महिलाओं से अभद्रता के बाद घरेलू सामान तोड़ डाला। इससे तमाम ग्रामीण घर छोड़ रिश्तेदारी में चले गए हैं। पुलिसिया कार्रवाई के पीछे एक विधायक का हाथ होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र का गांव साहसपुर मैनपुरी जिले की सीमा से सटा हुआ है। काली नदी पुल के दूसरी ओर मैनपुरी जिले का नवीगंज गांव है। गुरुवार को दोनों गांव के युवकों में काली नदी के पास खाली पड़ी जमीन पर मैच खेला। इस दौरान युवकों के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन


नवीगंज बाजार में मक्खन लाल गुप्ता को साहसपुर के युवकों ने पीटा तो नवीगंज के युवकों ने साहसपुर निवासी मोहन व अन्य युवकों को पकड़कर पीट दिया। फिर दोनों गांव के युवक लामबंद हुए और जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें कई लोग घायल हुए। नवीगंज निवासी अरुण कुमार शाक्य ने साहसपुर निवासी सीटू, शिवभान, धीरू, अतुल, दीपू, धर्मेंद्र, रघुनन्दन के खिलाफ नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, मारपीट और फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नवीगंज के लोगों ने गुरुवार को बेवर- छिबरामऊ रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ भोगांव के आश्वासन पर जाम खुला। इसके बाद बेवर थाने के एसओ राजेश यादव, नवीगंज चौकी प्रभारी मय फोर्स गुरुवार शाम साहसपुर गांव पहुंचे। साहसपुर निवासी रघुनंदन के घर दबिश दी। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं व लड़कियों से अभद्रता और मारपीट की। घरेलू सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद नरेश फौजी के घर दबिश दी। आरोपी युवक के न मिलने पर घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। यहां किसी के न मिलने पर पुलिसकर्मी पूर्व सैनिक रवेंद्र सिंह के घर पहुंचे।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने यहां महिलाओं से अभद्रता कर घरेलू सामान तोड़ दिया। इसके बाद धमकी कि आरोपियों को हाजिर करो अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो। पुलिस के इस रवैए से भैयादूज को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव के कई लोग अपनी रिश्तेदारी में चले गए। उधर, मारपीट में घायल मोहन सिंह के पिता चंद्र प्रकाश ने बताया कि मोहन की हालत गंभीर है। गांव के युवकों के साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट लिखाने को बेवर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने राजनीतिक दबाव के कारण रिपोर्ट नहीं लिखी। पुलिस ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रही है। यह कार्रवाई एक विधायक की शह पर की जा रही है।

क्या कहते जिम्मेदार
नवीगंज गांव में आकर मारपीट, पथराव व फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें घायल हुआ अरुण कुमार शाक्य विधायक का रिश्तेदार है। हमलावरों के खिलाफ बेवर थाने पर रिपोर्ट दर्ज है। इनको पकड़ने पुलिस गई थी। महिलाओं से अभद्रता करने और तोड़फोड़ करने का आरोप गलत है। - राजेश यादव, एसओ बेवर

 
आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओ बेवर टीम के साथ साहसपुर गांव गए थे। गांव में ग्रामीणों से मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में एसओ से जानकारी की जाएगी। - तेजपाल सिंह, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed