{"_id":"5f2d97718ebc3e3d19460e91","slug":"bayan-darj-farrukhabad-news-knp575616871","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार व सिपाहियों के विवाद में दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार व सिपाहियों के विवाद में दर्ज किए बयान
विज्ञापन
कंपिल। दुकानदार व सिपाहियों के बीच रविवार को हुए विवाद के मामले में आला अधिकारियों के निर्देश पर एलआईयू ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। दुकानदार के घर पर ताला पड़ा होने से एलआईयू के दरोगा ने पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। साथ ही थानाध्यक्ष से घटना के बारे में जानकारी की।
शुक्रवार दोपहर को जिले के आला अधिकारियों के निर्देश पर एलआईयू नगर के मोहल्ला चौधरियान स्थित अविनाश पांडेय के घर पहुंची। वहां ताला लटक रहा था। इससे एलआईयू के दरोगा गुलफान सिंह, सिपाही सुरेश यादव ने आसपास के लोगों से करीब दो घंटे तक जानकारी जुटाई। कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद टीम कंपिल थाने पहुंची। थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार से जानकारी ली।
बता दें कि जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की सक्रियता के चलते आला अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। वहीं कंपिल पुलिस अपने बचाव में जुटी है। याद दिला दें कि बीते रविवार को लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद कराने को लेकर दुकानदार अविनाश व सिपाहियों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने दुकानदार की पत्नी, बेटे, बेटी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस के ख़ौफ़ से अविनाश पांडेय मकान में ताला डालकर परिजनों के साथ कही चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद से भाजपाइयों व व्यापारियों में रोष है। प्रकरण में भाजपा नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी, शमसाबाद के पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने निष्पण कार्रवाई का भरोसा दिया था। मामले की जांच सीओ राजवीर सिंह कर रहे हैं।