{"_id":"5f2d467e8ebc3e411c5555f9","slug":"bats-of-containment-zone-missing-patient-goes-to-work-farrukhabad-news-knp575444931","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन की बल्लियां गायब, काम पर जाता मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन की बल्लियां गायब, काम पर जाता मरीज
विज्ञापन
फोटो---17
कंटेनमेंट जोन की बल्लियां गायब, काम पर जाता मरीज
पलरिया मोहल्ले में दिन भर लगा रहता है लोगों का जमघट
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। प्रशासन की लापरवाही से मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कंटेनमेंट जोन बनाए तो जा रहे हैं, मगर नियमों का पालन नहीं होता। कुछ स्थानों पर लोग बल्लियों के ऊपर से निकल रहे हैं, तो कहीं से बल्लियां गायब हैं। होम क्वारंटीन किया गया एक हलवाई तड़के काम पर चला जाता है और देर रात लौटता है। इससे मोहल्ले के लोग दहशत में हैं।
शहर के मोहल्ला पलरिया में सोमवार को मां और उसके हलवाई बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने पुलिस बल के साथ मोहल्ले की गलियों में बल्लियां लगवाकर सील कर दिया था। यही नहीं पॉजिटिव मां-बेटे को होम क्वारंटीन किया गया था। गुरुवार दिन में ही सील करने को लगाई गईं बल्लियां गायब हो गईं। शुक्रवार को भी पूरी गली में आवाजाही जारी रही। यही नहीं सामान्य दिनों की तरह लोग एक चबूतरे पर जमघट लगाए रहे।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जिस दिन से मरीज आया है, कोई भी अधिकारी उसके घर हालचाल लेने नहीं आया। लोगों ने बताया कि हलवाई तड़के अंधेरे में काम पर निकल जाता है और देर रात लौटता है। पड़ोसियों ने बताया कि दिन में अधिकारी उसके घर पूछताछ करते रहें, तो वह बाहर काम पर नहीं जा पाए। लोगों में दहशत है। पलरिया चौकी प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि निगरानी को स्टाफ लगाया है। यदि बल्लियां गायब हैं, तो कार्रवाई करेंगे। मरीज काम पर चला जाता है, इसकी उन्हें किसी ने सूचना नहीं दी है।