{"_id":"2eeb5a4acb183769b5222b587b1c2870","slug":"basic-teacher-s-command-to-hold-the-secondary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक टीचर संभालेंगे माध्यमिक की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक टीचर संभालेंगे माध्यमिक की कमान
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए सर्वाधिक बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकाें को लगाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षकोें का टोटा होने से जिला विद्यालय निरीक्षक ने बेसिक शिक्षा विभाग से 2080 शिक्षकाें की मांग की है। इनकी ड्यूटी के लिए परिचय पत्र तैयार करने को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 91 केंद्रों में होगी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 28951 और इंटर परीक्षा में 21725 परीक्षार्थी हैं। नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को कम से कम तीन हजार शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए जरूरत है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में सात से आठ सौ शिक्षक हैं। वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाने के दौरान नियुक्ति पत्र को लेकर पेच फंसता है। शिक्षकों को स्कूल से नियुक्ति पत्र ड्यूटी में लगाए जाने के लिए नहीं मिलता है। इस कारण वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगती है।
विज्ञापन
इस समस्या से निजात के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का सहारा लेना पड़ेगा। इस कारण बोर्ड परीक्षाओं में अधिकतर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक कक्ष निरीक्षक के पदों पर तैनात होंगे।
इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने बीएसए आफिस से 2080 शिक्षकों की मांग की है। इनमें 1198 पुरुष शिक्षक और 882 महिला शिक्षक हैं। इनके ड्यूटी कार्ड तैयार करने के लिए बीएसए कार्यालय भेज दिए गए हैं।
दो रजिस्टर में शिक्षकों का विवरण करें दाखिल
वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों का विवरण दो रजिस्टरों में भरकर प्रधानाचार्य को जीआईसी फतेहगढ़ में दाखिल करना होगा। इस विवरण में शिक्षक की शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता और नियुक्ति पत्र की छाया प्रति दाखिल करनी होगी। मोबाइल नंबर तथा शिक्षक का कौन सा विषय मुख्य है, यह भी रजिस्टर में अंकित कर फोटो चस्पा करनी होगी। डीआईओएस ने तीन दिन में शिक्षकों का विवरण दो रजिस्टरों में दर्ज कर जीआईसी फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य के पास जमा करने का आदेश वित्त विहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिया है।