फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Barati missing after dispute, accused constable caught

फर्रूखाबाद: विवाद के बाद बराती लापता, आरोपी सिपाही पकड़ा

Sun, 12 Feb 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Barati missing after dispute, accused constable caught
फर्रुखाबाद। विवाद के बाद एक बराती को कुछ लोग घसीटते हुए ले गए। इसके बाद उसका पता नहीं चल सका। बराती के पुत्र ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया। पुत्र ने पुलिस को आरोपी के भांजे से बातचीत की मोबाइल रिकार्डिंग भी सौंपी है।
विज्ञापन

कायमगंज थाने के गांव नगला उम्मेद निवासी विद्याशरन नौ फरवरी को गांव की ही एक बरात में सदर तहसील के पास आए थे। बरात में शामिल कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। इसके बाद लोग उन्हें बरात से घसीटते हुए ले गए। बाद में वे वापस नहीं आए। विवाद की जानकारी होने पर विद्याशरन के पुत्र अश्वनी और परिजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन

उसने बरात में शामिल गांव के लोगों से भी जानकारी ली, मगर कुछ पता नहीं चला। रविवार को अश्वनी परिजनों के साथ थाने पहुंचे।
अश्वनी ने बताया कि पिता के लापता होने पर उनके चचेरे भाई ने बरात में शामिल आरोपी के भांजे से फोन पर बात की थी। उसने बताया कि गांव के निवासी कानपुर में तैनात सिपाही से विवाद हुआ था। उसके बाद सिपाही और कुछ लोग विद्याशरन को घसीटते हुए ले गए। इसके बाद वे नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुुलिस ने जानकारी होते ही आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया। अश्वनी ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। पुलिस परिजनों पर गुमशुदगी की सूचना देने का दबाव बना रही है। अश्वनी ने बताया कि वह एसपी के दरबार में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed